फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 40 सोलर लाइटों से नौगांव का अंधेरे हुआ दूर

Thu, 29 Jan 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड बीरोंखाल की ग्राम पंचायत नौगांव के पंचायत भवन की छत पर लगे सोलर प्लांट से रोज करीब 16 यूनिट बिजली तैयार हो रही है। तीन किलोवाॅट के इस प्लांट की बिजली से गांव में 40 सोलर स्ट्रीट लाइटें संचालित हो रही हैं। ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह के अनुसार यह सोलर प्लांट करीब दो लाख रुपये की लागत से एक साल पहले लगाया गया था। गांव में लगभग 70 परिवार रहते हैं। सोलर लाइटें लगने से बिजली का खर्च और रात में आने-जाने में ग्रामीणों को होने वाली दिक्कतें घटी हैं। बताया कि स्वच्छता के काम में भी नौगांव आगे रहा है। वर्ष 2023- 24 में गांव को जिले में पहला स्थान मिला था और इसके लिए पांच लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व विकास विभाग के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने इस प्रकार के मॉडल को अन्य ग्राम पंचायतों में भी चरणबद्ध रूप से अपनाए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें