फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कार्डियो ओपीडी में 40 मरीजों को मिला परामर्श

Wed, 19 Nov 2025 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डियो ओपीडी में 40 मरीजों को मिला परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,



श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीकोट में बुधवार को आयोजित कार्डियो ओपीडी में करीब 40 मरीजों ने हार्ट संबंधी जांच और परामर्श लिया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं व उपचार संबंधी परामर्श दिए। ओपीडी के दौरान 20 से अधिक मरीजों का मौके पर ही इको किया गया। वहीं, 3 मरीजों की गंभीर हृदय समस्याओं को देखते हुए उन्हें आगे की जांच के लिए कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में एंजियोग्राफी के लिए बुलाया गया है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने ओपीडी का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) मशीन को शीघ्र संचालित करने के लिए रखरखाव विभाग को भी निर्देशित किया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मालविया ने बताया कि ओपीडी और आईपीडी दोनों मिलाकर कुल 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अब कार्डियो ओपीडी को प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें