पौड़ी। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुड़दौड़ी के तीन छात्राओं व एक छात्र का चयन राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के लिए विद्यालय के चार छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें कक्षा 8वीं की छात्रा ज्योति, मोनिका, अदिति और आयुष कुमार शामिल हैं।