पौड़ी। जिला खेल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके सार्की ने बताया कि 25 जनवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जो कंडोलिया खेल मैदान से शुरू होकर वहीं खत्म होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।