कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा जखंड में पूर्व प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित करीब 30 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता कार्यक्रम विधायक विनोद कंडारी, कैप्टन कुंवर सिंह रावत और सतीश लखेड़ा की मौजूदगी में आयोजित हुआ। भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनसेवा व विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी। संवाद