फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर मनाए उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पौड़ी की पहल पर पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक संस्था परम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इसमें संस्था के कलाकारों ने ग्रामीणों को बेटी के जन्म पर उत्सव मनाए जाने का संदेश दिया। विकास खंड पौड़ी के ल्वाली बाजार में नुक्कड़ नाटक सही सलाह का मंचन किया गया। कार्यक्रम में परम संस्था के कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए बेटी के जन्म, उसके महत्व, उत्सव व समाज में आ रहे बदलाव की मार्मिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में योगंबर पोली, सुमित कुंवर, पारस रावत, प्रीति रावत, सोनाली व रमन रावत ने अभिनय किया। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक आशा कार्यक्रम रजनी जैन, आशा सुपरवाइजर सुनीता देवी, आशा कार्यकर्ता जगदंबा देवी व सीमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें