फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जनता इंटर कालेज जखेटी के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलेथ में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विपिन सिंह नेगी ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी अनुशासन, सेवा व संस्कार के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान गांव में स्वयंसेवियों के विभिन्न जागरूकता अभियानों में सहभागिता निभाई जाएगी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम अधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, घरेलू हिंसा, बालिका शिक्षा सहित विभिन्न अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महिपाल सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें