पौड़ी। जिले में सोमवार रात एवं मंगलवार सुबह हुई बारिश से कई मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से ग्वाणी-झलपानी मोटर मार्ग, कोडियाला-व्यासघाट मोटर मार्ग, सतपुली-सिलड़ी मोटर मार्ग, शंकरपुर-हल्दुखाल, नैनीडांडा-शंकरपुर, विजयगांव-जैलीखंड, पाबौं-संतुधार मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।