पौड़ी। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास शनिवार को हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी। जिलाधिकारी पौड़ी सुशील कुमार ने उपजिलाधिकारी लैंसडौन को हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इस दुर्घटना में दस साल की बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि 28 यात्री घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को सतपुली में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।