पौड़ी। भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें रोशन रावत को मंडल अध्यक्ष और संदीप रावत को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया है। इसके अलावा आशीष गुसाईं को सह महामंत्री, अनुराग रावत, अमित किशोर, मोहम्मद रेहान और सुशांत बहुगुणा को मंडल उपाध्यक्ष, भाष्कर रावत, दीपक धनाई, राजवर और दीपक रावत को मंडल मंत्री और मुकेश सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोशन रावत और महामंत्री संदीप रावत ने कहा कि जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका उद्देश्य नगर की समस्याओं और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को दूर करना है। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।