फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नशे में कोतवाली को होटल समझने वाला डॉक्टर रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नशे के आदी जूनियर डॉक्टर को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा (पीएमएचएस) के लिए रिलीव कर दिया है।
मेडिकल कॉलेज का एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर दो बार शराब के नशे में कार चलाते हुए पकड़ा जा चुका है। गत जनवरी माह में वह कोतवाली को होटल समझकर उसमें घुस गया और वहीं आराम करने लगा। दूसरे दिन उसके साथी उसे कोतवाली से जमानत देकर ले गए। इस घटना के बाद से उक्त डॉक्टर ड्यूटी से गायब चल रहा था, जिस पर संस्थान ने उसको नोटिस जारी करते हुए जांच कमेटी का गठन किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि उक्त डॉक्टर की काउंसिलिंग की गई है। उसके परिजनों ने भी माफीनामा दिया है। प्रो. रावत ने बताया कि उक्त डॉक्टर को अस्पताल से सेवामुक्त करते हुए पीएमएचएस के लिए रिलीव किया गया है। बांड की शर्त के अनुसार, उसे अभी सरकारी अस्पतालों में नौकरी करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें