पौड़ी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने औषधि ढुलान आदेश निरस्त करने की मांग की है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष विनय दरमोड़ा व सचिव ललित प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि चिकित्सालय प्रभारियों से कहा जाता है कि वे औषधि ढुलान करवाएं। इससे प्रभारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग द्वारा जारी ढुलान आदेश को निरस्त किया जाए। सचिव ललित प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि मांग पर अमल न होने पर एसोसिएशन आंदोलन को बाध्य होगा।