पाबौ। क्षेत्र में इन दिनों कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम मणकोली, ढूमका, खोलीधार, नौठा, सैंजी व कोठला में इन दिनों कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय रूप सिंह भंडारी का कहना है कि अनजान लोग क्षेत्र में दिख रहे हैं, जिससे लोगों में डर है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि इस तरह के लोगों के दिखाई देने पर पुलिस को इसकी सूचना दी जाए। पुलिस चौकी प्रभारी विकसित पंवार ने बताया कि संदिग्ध लोगों के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस तरह के दो लोगों को पकड़ा, जिनके सत्यापन के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।