फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दस हेक्टेयर में लगाए फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ/पौड़ी। ब्लॉक के बालीकंडारस्यू पट्टी के गाँवों में ग्रामीणों ने पौधरोपण अभियान चलाकर दस हेक्टेयर भूमि में फलदार पौधे रोपे। अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान ठाकुर सिंह एवं ग्राम सभा प्रधान महावीर सिंह ने किया। अभियान के तहत आम, लीची, अमरूद, माल्टा, अनार, कागजी नींबू के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सचल दल प्रभारी बलवंत सिंह साहू एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। दूसरी ओर पौड़ी में डोभ श्रीकोट वार्ड पांच से जिला पंचायत सदस्य कुसुम नेगी ने हरेला पर्व पर केंद्रीय विद्यालय कुठाल में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल सतनाम सिंह, उर्मिला देवी, दुर्गी देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें