पौड़ी। नागरिक कल्याण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगौली से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें नगर क्षेत्र की लंबित समस्याओं से अवगत कराया। मंच के संयोजक रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र में छह साल पहले एक पॉलिटेक्निक स्वीकृत हुआ। इसका अब तक भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। वहीं, रासी स्टेडियम में पर्यटक आवास गृह का भी निर्माण कार्य पिछले तीन साल से लटका हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल कमिश्नर को जिला कलक्ट्रेट के निर्माणाधीन भवन में देरी, पुरातत्व संग्रहालय और पौड़ी में रोडवेज डिपो स्थापना के संबंध में अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह टम्टा, केदार सिंह गुसाईं गिरीश बड़थ्वाल, धर्मवीर सिंह रावत, एल मोहन कोठियाल, प्रशांत नेगी, आलम सिंह रावत व गिरीश शामिल रहे।