पौड़ी। मंडल मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर नागदेव में बुधवार को अखंड रामायण के साथ ही भंडारा आयोजित किया गया। इसमें पौड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही मेला भी लगा। हनुमान मंदिर समिति के सलील झडियाल एवं पंडित मनमोहन पुरोहित ने कहा कि मंदिर में आश्रम बाबा नीम करोली सिद्वी मां द्वारा वर्ष 1992 में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई थी। तभी से यहां हर साल अखंड रामायण और भंडारे का आयोजन किया जाता है।