पौड़ी। ग्रेड वेतन में संशोधन सहित तेरह सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज राजकीय वाहन चालक महासंघ ने बुधवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। वाहन चालकों ने मांगें न माने जाने के विरोध में बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। महासंघ के जिला मंत्री कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि अब भी मांगों पर अमल न हुआ तो 11 जून को वाहन चालक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। 12 जून को चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान आवश्यक सेवाओं स्वास्थ्य, दुग्ध वाहन, नगर पालिका के वाहन एवं पेयजल वाहनों को पांच दिन के लिए हड़ताल से बाहर रखा जाएगा, इसके बाद भी मांगें न मानी गई तो ये सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी। ब्यूरो