पौड़ी। सरकार ने जिले के छह विधायकों को 2.75 करोड़ की विधायक निधि जारी की, लेकिन विधायक धनराशि खर्च करने में बेहद कंजूसी अपना रहे हैं। हालात यह है कि सीडीओ स्तर से विधायकों को पत्र भेज जा रहे हैं कि वे विधायक निधि के प्रस्ताव भेजें, लेकिन विभाग को प्रस्ताव ही नहीं मिल रहे हैं। कोटद्वार विधायक डॉ. हरक सिंह रावत विधायक निधि के प्रस्तावों को लेकर सबसे आगे हैं। उन्होंने एक करोड़ 20 लाख की 25 योजनाओं के प्रस्ताव दिए हैं। यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ने 20 लाख के प्रस्ताव सौंपे हैं। पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल और लैंसडौन के विधायकों के अभी दस-दस प्रस्ताव ही पहुंचे हैं। इस बारे में सीडीओ आफिस से 30 मई, 10 अगस्त,16 सितंबर को विधायकों को पत्र भेजे गए कि वे 2.75 करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव भेजे लेकिन प्रस्ताव भेजने में बेहद ढिलाई बरती जा रही है।