पौड़ी (ब्यूरो)। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में नव चेतना आउट सोर्सिंग समिति का धरना शनिवार को 10वें दिन भी जारी रहा। समिति से जुड़े कर्मचारियों ने पिछले सात साल से ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा नहीं होती, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरना देने वालों में दुर्गा बहुगुणा, धर्म सिंह, महेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, विनोद पोखरियाल, पंकज रावत, अरुण बिष्ट, अमर सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो