फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र एसोसिशन की ऑन लाइन सदस्यता अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र एसोसिएशन की ऑन लाइन सदस्यता अप्रैल माह से शुरू होगी। इस वर्ष के अंत में विवि पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित करेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एचएनबी गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। एसोसिएशन के सचिव प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि अप्रैल माह में एसोसिएशन का ऑन लाइन एकाउंट खोल दिया जाएगा। जिससे ऑन लाइन सदस्यता शुरू होगी । प्रो. गुसाईं ने बताया कि विवि के प्रत्येक विभाग से पूर्व छात्रों की अपडेट सूची मांगी गई है। पूर्व छात्र एसोसिएशन में केवल विवि के तीनों परिसरों के पूर्व छात्र ही शामिल हो सकते हैं। सदस्यता शुल्क 5 हजार नियत किया गया है, जबकि विदेश में रह रहे पूर्व छात्रों के लिए यह शुल्क 200 यूएस डालर रखा गया है। प्रो. गुसाईं ने बताया कि विवि के कई पूर्व छात्र वैज्ञानिक, अधिकारी व उद्योगपति हैं। इनसे मिलने वाले अनुदान से छात्रवृत्ति शुरू करने के साथ ही विवि में अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इस वर्ष के अंत तक पूर्व छात्र एसोसिएशन का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एससी बागड़ी, सविच प्रो. ओपी गुसाई, उपाध्यक्ष प्रो. विनोद नौटियाल (सेवानिं) सहित प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. एनके अग्रवाल, प्रो. पीके जोशी, प्रो. एके डोबरियाल, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें