फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला उपभोक्ता फोरम की ओर से विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकार, उपयोग, शिकायत व निस्तारण को लेकर जानकारी प्रदान की गई। शुक्रवार को जिला उपभोक्ता फोरम पौड़ी कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज एवं उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जीएस धर्मशक्तू ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण को फोरम बनाया गया है। इसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दो वर्ष के भीतर दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में अभी तक फोरम में 34 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 26 से अधिक शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। इस अवसर पर रामराज सिंह परमार, गौरव कुमार व दीपक नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें