पौड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं केंद्र एवं प्रदेश सरकार के जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री सुरेंद्र जुगरान, शशि रतूड़ी, सुरेश भट्ट, सुबोध नौटियाल, अनिल रावत, राकेश, विमल कांत पंचभैया, अनिल नेगी, परमानंद चतुर्वेदी, कुसुम चमोली, मंजू गुसांई, संगीता, सुषमा भंडारी, लीला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री दिगंबर सिंह नेगी ने किया।