फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली के नाम पर गैरसैंण बने स्थाई राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गैरसैंण राजधानी की मांग अब हर जगह से तेज होने लगी है। पौड़ी के कुछ आंदोलनकारियों उत्तराखंड की स्थायी राजधानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर गैरसैंण बनाने की मांग की है। राज्य आंदोलनकारी सत्य प्रसाद धस्माना ने कहा कि स्थायी राजधानी घोषित करने का यह सही समय है। सरकार अगर उत्तराखंड की संस्कृति को बचाना चाहती है, तो वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना चाहिए, जिस प्रकार राज्य निर्माण के लिए सभी लोगों ने सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी है उसी प्रकार अब स्थायी राजधानी के लिए एक और लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें