पौड़ी (ब्यूरो)। जिला प्रशासन की पहल पर रिखणीखाल ब्लाक में सात नवंबर को प्रस्तावित तहसील दिवस और ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम अब सात नवंबर को जिला मुख्यालय की पौड़ी तहसील में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सदर तहसील में क्षेत्रीय और विकास खंड स्तरीय अधिकारियों को स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी ने रिखणीखाल में प्रस्तावित कार्यक्रम की भांति विभिन्न विभागों को स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ देने, स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं।