फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 190 चालकों का किया चालान

Mon, 15 Dec 2025 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 190 वाहन चालकों का चालान किया है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, खतरनाक तरीके व बिना लाईसेंस वाहन चलाने एवं वाहन में फोन का प्रयोग करने पर कुल 54 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। श्रीनगर में एक, पौड़ी में छह, यातायात कोटद्वार पुलिस ने 16, कोतवाली कोटद्वार ने नौ, लक्ष्मणझूला ने 15, कालागढ़ ने एक, यातायात श्रीनगर व लैंसडौन ने तीन-तीन चालकों के चालान किए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 136 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें