फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छोड़े 19 कैदी नहीं लौटे, पुलिस से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार खांड्यूसैण पौड़ी से लॉकडाउन के दौरान अंतरिम जमानत व पैरोल पर 6 माह के लिए छोड़े गए 19 कैदी समयावधि पूरी होने के बाद भी जेल नहीं लौटे हैं। जिला कारागार प्रशासन ने संबंधित जिलों की पुलिस से कैदियों को वापस लाने में सहयोग की अपील की। जेलर डीपी सिन्हा ने बताया कि पैरोल और अंतरिम जमानत पर छोड़े गए कैदियों में 16 विचाराधीन और 3 सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं। जेल वापस नहीं लौटे कैदियों का विवरण संबंधित जनपदों की पुलिस को भेज गया है। पुलिस से इन कैदियों को वापस जेल भेजने में सहयोग की अपील की गई है। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने बताया कि ऐसे कैदियों को वापस जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें