फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-जाखणीधार बस सेवा को पुन: बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देहरादून से हिंडोलाखाल-जाखणीधार तक जानेवाली उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बस सेवा बंद होने से क्षेत्रीय जनता आक्रोशित है। पिछले 40 सालों से चल रही बस सेवा को साल 2015 में अचानक बंद किए जाने के बाद जनता के दबाव में छह माह पूर्व शुरू किया गया था। अब इसे अप्रैल माह में पुन: बंद कर दिया गया। ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग जयपाल पंवार ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले देहरादून-जाखणीधार बस सेवा को पुन: शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने यात्राकाल में बसों की कमी का हवाला देते उक्त बस सेवा को जनहित में तत्काल शुरू किये जाने की मांग की है। इस बस सेवा से देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, जामणीखाल, चंद्रबदनी, रौड़धार, अंजनीसैण व जाखणीधार तक की जनता को यातायात का लाभ मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें