पौड़ी। विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के लिए वोट मांगे। शुक्रवार को उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के बैंज्वाड़ी गांव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सत्याखाल, केसुंदर, चवथ, बाड़ा, पिसोली, सिंडी, जसकोट, देलचौंरी, विल्केदार, उफल्डा, छतकोट, ढांडरी व प्रेमनगर में मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कोली ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों से जनता को छला है, जिसे जनता पूरी तरह समझ गई है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी ग्रामीण शैलेंद्र नौटियाल, कोट दीपक रावत, संजय रावत, धीरेंद्र चौहान, अनूप देवरानी, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, क्रांति किशोर, सुरेश भट्ट, सुभाष व कैलाश बिष्ट आदि मौजूद थे।