पौड़ी। जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए जिला पंचायत के सदस्यों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत समय सारणी निर्धारित की गई है। समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि 21 जून को निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन, 21 से 24 जून तक निरीक्षण एवं दावा, 25 जून को दावा एवं आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इसके बाद 26 जून को अंतिम रूप से निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा।