पौड़ी (ब्यूरो)। पूर्वोत्तर राज्यों में जीत की खुशियों के साथ ही भाजपा नगर निकाय व लोकसभा चुनावों की तैयारी में भी जुट गई है। भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के साथ जीत की खुशी मनाई गई। भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका व लोक सभा चुनाव में जुटने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, शशि रतूड़ी, अनुसूया प्रसाद, सुबोध नौटियाल, दिगंबर सिंह, एसपी खंडूड़ी, अरुण बहुगुणा, संजय रावत, दिलवर सिंह, ओपी जुगरान, सुरेश भट्ट, कुसुम चमोली, किरण लिंगवाल, सरिता व हेमंत मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।