पौड़ी। पुस्तक दान योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल परिसर में प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज में ज्ञान की रोशनी फैलाई जा सकती है। ग्राम प्रधान डुलमोट शिव सिंह ने महाविद्यालय के पुस्तकालय के लिए दस हजार रुपये तक की पुस्तकें दान करने की घोषणा की। इस मौके पर अविनाश कुमार मिश्रा, डा. बीएस कुंवर, कीर्ति गिल, अविनाश कुमार, डा. रणजीत कुमार, चंद्र प्रकाश, हरिश चंद्र, लाखन सिंह आदि शामिल रहे।