फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला मशरूम खाने से चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। जहरीला मशरूम खाने से चार लोग बीमार हो गए। चारों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। पाबौ ब्लॉक के गड़ी गांव में नेपाली मूल के मजदूरों गगन, लेख बहादुर, शशि बहादुर ने बृहस्पतिवार रात मशरूम की सब्जी खाई थी। शुक्रवार दोपहर उल्टी दस्त होने पर देर शाम उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पौड़ी ब्लॉक के उरेगी गांव निवासी मदन सिंह ने शुक्रवार दोपहर में मशरूम की सब्जी खाई थी। तबियत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें