फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो पब्लिक स्कूल व विद्यामंदिर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रेनबो पब्लिक स्कूल व विद्यामंदिर श्रीकोट ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

एनआईटी मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच जीआईसी श्रीनगर व विद्या मंदिर श्रीकोट के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी श्रीनगर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाए। रज्जी सिंह ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 43 रन बनाए। निर्धारित स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी विद्यामंदिर श्रीकोट की टीम ने मात्र 13 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच अपने पक्ष में किया। टीम के नवीन उनियाल ने 19 गेंदों पर सर्वाधिक 44 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गौरव रहे। दूसरे मैच का मुकाबला देवभूमि पब्लिक स्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। देवभूमि पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 62 रनों का स्कोर खड़ा किया। मानस ने 10 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 11 रन बनाए। जवाब में रैनबो पब्लिक स्कूल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवर में सात विकेट से मैच अपने पक्ष में किया। श्रीकांत ने टीम के लिए 25 गेंदों पर दो चौके की मदद से सर्वाधिक 15 रन बनाए। श्रीकांत मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें