फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। जनपद के राठ क्षेत्र के चार पट्टियों के विभिन्न गांवों में 20 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई है।
विज्ञापन

राठ क्षेत्र के विड़ोलस्यूं, कंडारस्यूं, बालिकंडारस्यूं, ढाईजुली पट्टी स्थित सैंजी, बुराशी, धुलेत सकनीयाणा, विडोली, मरोड़ा, थानधार सहित अनेक गांवों के ग्रामीण बृहस्पतिवार रात अंधेरे में रहे। गांव में कई जगह शादी-विवाह का आयोजन था। इससे ग्रामीणों व बारातियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंटी रावत, बलबीर सिंह, कुलदीप भंडारी, सोबन भंडारी, मंगल सिंह व राकेश शाहू ने कहा कि सब स्टेशन चिपलघाट उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पौड़ी अभिनव रावत ने बताया कि सब-स्टेशन चिपलघाट में तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति 20 घंटे प्रभावित रही, जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति को सुचारु कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें