फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया बुद्वि शुद्वि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच से जुुड़े कर्मचारियों ने रविवार को रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन
विज्ञापन

बहाली की मांग को लेकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
रामलीला मैदान में एकत्र हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद के राज्य सरकार के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा यह महसूस किया जा रहा है कि नई पेंशन योजना से उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद के नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। मंडल संयोजक जयदीप रावत व सह संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने वालों में मनोज कपरवाण, लक्ष्मण रावत, रघुराज सिंह चौहान, विनोद नेेगी, संग्राम नेगी, मनोज ध्यानी, नमन चंदोला, मंगल नेगी, रविंद्र नेगी, प्रदीप रावत, अजय भारती, मोहम्मद कादिर, सीमा व कविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें