पौड़ी। जिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं न होने से नाराज
नागरिक कल्याण मंच के सदस्यों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर धरना दिया।
जिला अस्पताल में एकत्र हुए मंच के सदस्यों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में न पर्याप्त डाक्टर हैं और न ही अन्य चिकित्सा सुविधाएं। इससे मरीजों को इलाज के लिए श्रीनगर एवं देहरादून के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। धरना देने वालों में पूर्व पार्षद संगीता रावत, बिजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी, धर्मवीर सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, कुंज बिहारी नेगी, आलम सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, झबर सिंह, ठाकुर सिंह नेगी आदि शामिल रहे।