पौड़ी। बरसात को देखते हुए डीएम ने रीवर ट्रेनिंग नीति में आवंटित अनुज्ञापियों को छोड़कर बाकी सभी तरह के खनन व चुगान पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से यह रोक नदियों के जलस्तर बढ़ने से लगाई गई है। डीएम सुशील कुमार ने जिले के सभी राजस्व व पुलिस प्रशासन को खनन क्षेत्रों में रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने पर पट्टा धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।