फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आंदोलन की तैयारी में ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। ई-टेंडरिंग के विरोध में ठेकेदार एसोसिएशन एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। इसे लेकर शुक्रवार को पौड़ी में ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी के ठेकेदार एक मंच पर आकर आंदोलन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष भी रखा गया। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों आश्वासन दिया था कि समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में राहुल तड़ियाल, अजय पटवाल, कर्मवीर सिंह रावत, मुकेश सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, आशुतोष नेगी, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें