फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी कौशल विकास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विश्वविद्यालय सेवायोजन अनुभाग श्रीनगर एवं नगर सेवायोजन कार्यालय पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर घंडियाल में परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कौशल विकास मिशन व नेशनल करियर सर्विस पोर्टल आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने कौशल विकास मिशन, नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को भारतीय थल सेना, उत्तराखंड पुलिस में रोजगार के अवसर, विज्ञापित पदों, शारीरिक नापजोख व परीक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से सफल उद्यमियों के जीवन से जुड़ी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विनोद रावत व धनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें