पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित डिप्टीधारा निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हाल निवास डिप्टीधारा में एक व्यक्ति के खुदकुशी की सूचना मिली। शव सरकारी आवास के पुराने बाथरूम में खिड़की पर लटका मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया, जहां डाक्टरों ने खुदकुशी की पुष्टि की। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि हाल डिप्टीधारा निवासी अनूप कुमार पुत्र स्व. दिनेश कुमार ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि अनूप कुमार मूल रूप से किरतपुर (बिजनौर)निवासी हैं।