पौड़ी। मंडल मुख्यालय से पाबौ जा रही एक निजी बस कोटद्वार रोड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
कोटद्वार रोड पर जा रही एक बस खड़ी चढ़ाई के दौरान अचानक रुक गई। बस चालक कुछ समझ पाता कि बस एकाएक पीछे की ओर आने लगी। इससे बस में सवार यात्री चिल्लाने लगे। तभी परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस से उतरकर बस के पीछे के दोनों टायरों पर पत्थर लगा दिया। इसके बाद बस से सभी यात्री नीचे उतर आए। यात्रियों ने कहा कि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद सभी यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हुए।