पौड़ी (ब्यूरो)। पौड़ी- कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को बौंसाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण में भर्ती करवाया गया। पौड़ी निवासी गजेंद्र सिंह पत्नी आशा देवी के साथ किसी शादी के समारोह में शिरकत करने के लिए मेरठ जा रहे थे। थाना प्रभारी सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया है कि सतपुली-पाटीसैंण के बीच बौंसाल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गजेंद्र सिंह व आशा घायल हो गए।