थलीसैण (ब्यूरो)। राजकीय महाविद्यालय थलीसैण में पुस्तक दान पर विचार गोष्ठी की गई। इसमें अपील की गई कि महाविद्यालय को पुस्तक दान करें। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लवली राजवंशी ने कहा कि स्वैच्छिक पुस्तक दान के लिए समाज को आगे आना चाहिए। गोष्ठी में ज्येष्ठ प्रमुख थलीसैण श्यामचरण ममगाईं, प्रधानाचार्य जीआईसी राजपाल, डॉ. दीपक चंद्र पांडे, वीडीओ वीपी जुयाल, प्राध्यापक डॉ. एनआर सिंह, आनंद सिंह, आशाराम पोखरियाल, डॉ. अर्चना भट्ट मौजूद रहे।