श्रीनगर। उत्तराखंड सिंचाई विभाग स्टेनोग्राफर्स एवं वैयक्तिक सहायक संघ ने बैठक आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसके तहत मनोज भंडारी अध्यक्ष, ताकिर हुसैन उपाध्यक्ष, लक्ष्मी रावत सचिव चंद्रकला कोषाध्यक्ष व सोमनाथ को संगठन मंत्री चुना गया। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बालम सिंह नेगी, प्रांतीय महामंत्री बलबीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।