पौड़ी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पौड़ी जिलाध्यक्ष विनय दरमोड़ा प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। मुख्यालय पौड़ी में दरमोड़ा के स्थान पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा चौधरी को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला कार्यकारिणी में राजकुमार धींगरा को सलाहकार, राजेश सिंह को संयुक्त मंत्री, महेंद्र सिंह व नरेश रमोला को सदस्य मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा चौधरी ने कहा कि फार्मेसिस्टों की वार्षिक वेतन वृद्धि जल्द संशोधित नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर सचिव यशवंत रावत, मनोहर गुसाईं, विजय सिंह व कविता रौथाण आदि मौजूद रहे।