फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिकों को दिया आईएफएमएस प्रणाली का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आईएफएमएस प्रणाली की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कोषाधिकारी पौड़ी लखेंद्र गोंथियाल ने अधिकारियों व कार्मिकों को प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वेतन, बिल व पेंशन सहित प्रणाली के नए सॉफ्टवेयर से समस्त कार्यालयों में पेपर वर्क न्यूनतम हो गया है। गोंथियाल ने कहा कि अधिकारियों को तकनीकी व हैंडलिंग समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसको लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में डाटा सेंटर देहरादून के प्रशिक्षक मुकेश रावत ने आईएफएमएस प्रणाली में हैंडलिंग समस्या की जानकारी दी। उन्होंने वेतन, रोल, पार्टी बिल, क्लेम, पेंशन, लोन आदि तैयार करने, बिल संशोधन, स्टेटस रिपोर्ट को लेकर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कोषाधिकारी प्रवीण बडोनी, वित्त अधिकारी आलोक शाह, उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, आरसी डोभाल, सुशील नौटियाल व अजुल सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें