पौड़ी। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची तैयार हो गई है। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से सूची का अवलोकन किए जाने, संशोधन, दावा व आपत्ति आमंत्रित की है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अतुल भट्ट ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से 26 जून तक दावा व आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। मतदाता निर्धारित तिथि तक सूची का अवलोकन कर नाम जोड़ने, काटने, पता सुधार सहित अन्य शिकायतें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत, नोडल अधिकारी पंचायत में दर्ज कर सकते हैं। भट्ट ने कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 जून को किया जाएगा।