श्रीनगर। गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री के पहले दिन 50 छात्रों ने आवेदन पत्र खरीदे। डीएसडब्ल्यू कार्यालय के नरेद्र सिंह रौथाण ने बताया कि आवेदन पत्रों की 17 जुलाई तक नियत की गई है। आवेदन पत्र छात्र डीएसडब्ल्यू कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खरीद सकते हैं।