पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी पॉलिथीन मुक्त हो गया है। हालांकि मुख्यालय में अभी भी कुछ व्यवसायी प्रतिष्ठान में कूड़ादान रखने से गुरेज कर रहे हैं।
सोमवार को मुख्यालय पौड़ी में सामाजिक संस्था स्टॉप टीयर्स के सदस्यों ने सर्वेक्षण अभियान चलाया। इसके तहत 219 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में संस्था के सदस्यों ने सर्वे किया। सर्वेक्षण में किसी भी दुकान में पॉलिथीन का उपयोग नहीं पाया है, जबकि 59 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यवसायियों ने कूड़ादान नहीं रखा। संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि मुख्यालय पौड़ी के व्यापारिक प्रतिष्ठान पॉलिथीन मुक्त हो गए हैं। संस्था ने पौड़ी में सर्वे किया, जिसमें खुलकर पॉलिथीन मुक्त होने की बात सामने आई। सर्वे करने वालों में मृदुल रावत, निशा रावत, अमित सिंह, अनिल बिष्ट, उत्तम राणा, अजय रावत व अनुराग चमोली आदि शामिल थे।