देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग व चंद्रबदनी में वर्षों से रिक्त चल रहे अंग्रेजी व गणित के पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में रिक्त अंग्रेजी के पद पर लीना पुंडीर व राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी में गणित के पद पर शाकिर शाह तथा अंग्रेजी के पद पर अहमद रजा आब्दी की नियुक्ति की गई है। हालांकि उक्त शिक्षकों ने अभी तक अपनी तैनाती नहीं दी है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक रावत ने शिक्षकों की तैनाती के लिए क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी का आभार जताया है।